जी भारत न्यूज24
भारत में हवाई जहाज की दुर्घटना होना एक-दो साल में कोई ना कोई घटना हो ही जाती है,इस तरह से लोगों का विश्वास हवाई यात्रा से कम होता जाएगा जानकारी मिली है, अपने यहां जो भी हवाई जहाज हैं उनकी मरम्मत करने वाले वेतन इतना अधिक भारत से नहीं मिलता है जिस कारण अच्छे-अच्छे कुशल मैकेनिक हवाई जहाज के विदेश में जाकर कार्य करते हैं, भारत में इतना अच्छा वेतन न मिलने के कारण कुशल कारीगर नहीं है ,क्योंकि जहाज को कई बार जांच एवं परखा जाता है, उसके बाद उड़ान के लिए निर्देशित किया जाता है,इस जहाज में जो अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया का विमान जो रनवे से कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया उसमें कई ऐसे लोग हैं जिनके परिवार का परिवार खत्म हो गया बहुत से लोग मारे गए और जहां पर गिरा बस्ती में वहां भी दर्जनों की मौत हुई। सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो भारत सरकार को चाहिए अच्छे कुशल हवाई जहाज के मैकेनिक को रखने की जरूरत है, अच्छा वेतन दिया जाए को भारत छोड़कर अन्य देशों में ना जाएं,आज इसकी आवश्यकता है। दुर्घटना बहुत दुखद है, जो लोग इस हवाई जहाज में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं मृत्यु हुई है उन सभी को शत-शत नमन करते हैं, और साथ-साथ सरकार से मांग करते हैं दुर्घटनाएं इस तरह ना हो इसके लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। एयर इंडिया का जहाज दो इंजन का जहाज था, दुर्भाग्य की बात उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजन फेल हो गए सारी तकनीकी व्यवस्था खराब हो गई, यह सब जांच का विषय है क्योंकि जिस तरह से सारी मशीनरी एक साथ खराब हो गई इतनी जल्दी क्या जांच करने वालों ने लापरवाही की है, क्योंकि बहुत से निर्दोष लोगों की जान चली गई परिवार के परिवार खत्म हो गए जांच निष्पक्ष कराने की जरूरत है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




