जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी चिरगांव (झांसी), 13 जून 2025:
चिरगांव थाना क्षेत्र के औपारा रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने सड़क किनारे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शु रू कर दी है। शव की स्थिति देखकर धूप लगने से युवक की मौत हुई हं
स्थानीय लोगों की मानें तो दोपहर के समय एक मैरिज गार्डन के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला
मृतक का नाम संजीव वर्मा पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 27 वर्ष ग्राम सिमथरी थाना चिरगांव का निवासी था और वह औपारा रोड के पास एक मकान निर्माण में कार्य कर रहा था तबीयत खराब होने पर वह डॉक्टर को दिखाने चिरगांव आया और लौटते समय छाया में बैठ गया और बैठे-बैठे वहीं पर बेहोश हो गया जब लोगों ने देखा तो उसे इसकी सूचना चिरगांव थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक संजीव कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया
मृतक संजीव वर्मा की दो लड़की और एक लड़का है बड़ी लड़की की उम्र 9 साल और छोटी लड़की की उम्र 7 साल है और लड़के की उम्र 5 साल है मृतक संजीव कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था और बच्चों को पढ़ाया दिखाए करता था इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पत्नी का सपना देवी का रो रो कर बुरा हाल है
पुलिस जुटी जांच में
चिरगांव थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




