Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » शादी से लौट रही वैन खंती में गिरी, उन्नाव में बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची की मौत, 6 लोग घायल
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

शादी से लौट रही वैन खंती में गिरी, उन्नाव में बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची की मौत, 6 लोग घायल

Zee Bharat News 24
Last updated: June 10, 2025 8:19 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश उन्नाव। रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दही थाना क्षेत्र के पुरवा-दही मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के पास एक वैन बिजली के खंभे से टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में वैन में सवार बुजुर्ग अर्जुन सिंह और 8 वर्षीय आरुषी की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हुए हैं। बता दे कि वैन चालक मोनू सिंह अपने परिचितों को शादी समारोह से वापस ला रहा था। यह शादी दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव निवासी अर्जुन सिंह के बेटे बृजेश की थी। शादी मौरावां थाना क्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव में हुई थी। वैन में सोनिक गांव के सुभाष सिंह के दो बच्चे – आरुषी और 5 वर्षीय गोलू सवार थे। इसके अलावा अजगैन के छतईखेड़ा गांव के सोनू कुमार, अजगैन कस्बा के जितेंद्र उर्फ सरवन और तिलियानी गांव की आकांक्षा और प्रिया भी वैन में थे। दरोगाखेड़ा गांव के पास चालक ने वैन का नियंत्रण खो दिया। वैन बिजली के खंभे से टकराकर खंती में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दही थाने की पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को बिछिया सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अर्जुन सिंह और आरुषी को मृत घोषित कर दिया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ऑटो हटाने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे से वृद्ध का सिर फोड़ा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

January 16, 2026
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

हमारे शहीद सैनिकों का बलिदान कभी विस्मृत नहीं होगा – विधायक नरेन्द्र सिंह

December 17, 2025
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

श्री बांके बिहारी रामलीला कला मंडल के द्वारा केवट संवाद की लीला का दृश्य दिखाया गया

October 26, 2024
Uncategorizedराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल में घटिया निर्माण की जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए : मान सिंह कुशवाह

August 6, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?