जी भारत न्यूज24
विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मावा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर एवं मावा परिवहनकर्ताओं से नमूना लेकर कार्रवाई की गई। जिसमें रामू सिंह राजपूत ग्राम प्रतापपुरा से दूध, गंगा सिंह पुत्र सुखध्यान सिंह नरवरिया ग्राम प्रतापपुरा से मावा, महेश सिंह नरवरिया पुत्र जयराम सिंह नरवरिया से मावा, दूध व घी, खेमराज माहौर पुत्र तुलाराम माहौर ग्राम सौंधा से मावा, दूध, रंजीत सिंह तोमर पुत्र सुधीर सिंह तोमर से दूध, संजय सिंह पुरवंशी पुत्र मान सिंह पुरवंशी ग्राम परा से मावा एवं ग्राम बलारपुरा तथा ग्राम अरेले के पुरा से धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गाड़ी क्र. एमपी 07 जीबी 0470 में ले जाए जा रहे मावा के नमूने लेकर सात क्विंटल मावा जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रूपये है। उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।




