जी भारत न्यूज24
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई. बीजेपी ने 27 सालों बाद दिल्ली में वापसी की है,इस मौके पर पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें,रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.प्रवेश वर्मा सहित छह लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इस सूची में पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है, आज देर शाम तक मंत्रालय और उनका पदभार भी सौंपा जा सकता है, पंकज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और राजपूत चेहरा हैं. इसके अलावा रविंद्र इंद्राज दलित चेहरा हैं बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में जगह दी है ।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ




