जी भारत न्यूज24
25 अक्टूबर मियागंज,उन्नाव
ब्लॉक संसाधन केंद्र मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की माह अक्टूबर 2025-26 की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में बी ई ओ ने सभी प्रधान शिक्षकों को विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया,उन्होंने कहा कि छात्रों से ही विद्यालय का अस्तित्व है इसलिए हम सभी को विद्यालय में शिक्षा का ऐसा माहौल तैयार करना है जिससे छात्रों का विद्यालय में ठहराव बढ़े। बीईओ ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यांजलि, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, बिल्डथान 2025, कर्मयोगी जैसे कार्यक्रम संचालित कराए जा रहे हैं जो शिक्षा के साथ साथ शिक्षक और छात्र के व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद लाभकारी है।पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के तहत ऑपरेशन कायाकल्प,कंपोजिट ग्रांट, निपुण मूल्यांकन,पुस्तक वितरण, सामुदायिक सहभागिता, निपुण भारत मिशन, समेकित शिक्षा और बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने इस संबंध में अपने सुझाव साझा किए। बैठक में ए आर पी दीप नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक संदर्शिकाओं और अन्य शिक्षण सामग्रियों का प्रत्येक शिक्षक द्वारा दैनिक शिक्षण में शत प्रतिशत प्रयोग किया जाना है। ए आर पी अभिषेक के द्वारा बैठक में विभिन्न प्रधान शिक्षकों द्वारा शिक्षक डायरी के महत्व,प्रिंट रिच मटेरियल, गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के साथ छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु अपने अनुभव साझा किए गए। बैठक में अन्य विभागीय कार्यों में यू डायस के अंतर्गत अपार आईडी, डीबीटी में खाता सीडेड की स्थिति, बालवाटिका संचालन,जर्जर भवन की सूचना, नवीन आधार पंजीकरण,दीक्षा एप के नियमित प्रयोग, निपुण लक्ष्य एप नियमित रूप से छात्र आंकलन इत्यादि की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में आशीष सिंह चौहान , अभिषेक कुमार सचिन सिंह,अचल गौड़,सुरेंद्र गौड़ इत्यादि प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे।




