जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड पुलिस ने अवैध हथियार बनाते
(देषी कट्टे एवं हथियार बनाने का सामान)
हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना देहात, थाना उमरी एवं सायवर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
7 देशी कटटे एवं बनाने वाले औजार बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार।
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डा0 असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देषन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक षिवप्रताप राजावत व सायबर सेल भिण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिला भिण्ड में अवैध हथियारों के कारोबार की धरपकड में एक बडी सफलता प्राप्त हुई है।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.12.24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम जामपुरा व अतरसूमा के बीहड में कुछ लोग अबैध हथियार बनाने का काम कर रहे है। सूचना पर से थाना देहात पुलिस व सायबर सेल भिण्ड ने संयुक्त रूप से दबिश देकर कटटा निर्माण कर रहे दो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी गणों के कब्जे से कटटा बनाने वाला सामान जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध आम्स एक्ट की कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया कि हम तीन लोग कट्टे बनाने का काम करते है हम तीनों को तीन दिन पहले ग्राम दीनपुरा भिण्ड का एक व्यक्ति मिला था जिसने हमें कट्टे बनाने का पूरा सामान व मशीने लाकर दीं और बीहड में कट्टे बनाने के लिये छोड गया फिर हम तीनों लोग कट्टे बनाने लगे। अवैध हथियार निर्माण कराने वाला आरोपी उक्त गिरफ्तारशुदा कटटा निर्माण करने वाले तीन आरोपीगणों को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले व किसनी जिले से लाया था। उक्त आरोपीगणों के उपर पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण कर कारखाना संचालन करने के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपीगण पूर्व में फिरोजबाद, मैनपुरी में भी कई बार गिरफ्तार किये जा चुके है। उक्त हथियार निमार्णकर्ताओं से हथियार निर्माण व अवैध हथियार क्रय विक्रय के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। शेष अन्य फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी है।
बरामद मसरूका 315 बोर के 5 कट्टे एवं 2 अधवने 315 बोर के कट्टे, लकडी का एक बडा व 06 छोटे टुकडे, मोटर साइकिल के हेण्डल का हिस्सा, दो आरी, एक हथौडा, एक हथौडी, दो सडसी, चार रेतनी, दो गोल रेती, एक बडा पेचकश, 15 फनल, दो तार के बण्डल, एक रेतमाल पट्टी, दो लोहे की चैडी पत्ती, दो लोहे की मोटी पत्ती, एक पतली पत्ती, एक मुडी हुई पत्ती, दो लोहे की कटिंग की हुई पत्ती, दो सुम्मी व दो छैनी, तीन घोडा, एक ट्रिगर, 10 टोपी, तीन स्प्रिंग मोटी, पांच पतली स्प्रिंग, दो नली, एक ड्रिल मशीन, एक बाक मशीन, एक भट्टी, चार पीतल के तार, चार लोहे की पत्ती, एक चिमटा।
सराहनीय भूमिकाः थाना देहात पुलिस टीम थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, उनि विजय शिवहरे, सउनि विनोद सोलंकी, आर रवि यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पंकज जयंत, सुभाष तोमर, अजय उपाध्याय, अनिल जाट, राहुल शुक्ला, देवेन्द्र शर्मा।
सायबर सेल टीम सउनि सत्यवीर सिंह, प्रआर प्रमोद पाराषर, प्रआर० महेष कुमार, प्रआर० सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव, पवन यादव, रितिक यादव आदि की सराहनीय भूमिका रही है।




