Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – मानसिंह कुशवाहा
Uncategorizedराजनीतिलोकल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – मानसिंह कुशवाहा

Zee Bharat News 24
Last updated: July 24, 2024 9:03 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

भाजपा शासन में जिला प्रशासन भेदभावपूर्ण कार्यवाही कर रहा है

प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों के बेवजह मकान तोड़े जा रहे और झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा
भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों ने
जिले की अटेर तहसील के ग्राम रिदौली में प्रशासन की लापरवाही से एक गरीब परिवार का मकान तोड़े जाने के विरोध में,मकान तोड़ने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने व पीड़ित को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा राशि दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को ज्ञापन पत्र सौपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव के साथ कार्यवाही कर रहा है। श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान तोड़े जा रहे हैं,और उनके खिलाफ झूठे प्रकरण भी दर्ज कराए जा रहे हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गरीब जनता पर कितने भी अत्याचार कर ले किंतु कांग्रेस कार्यकर्ता इन लोगों के अत्याचारों से डरने वाला नहीं है,बल्कि जनमुद्दों एवं जनहित के लिए और अधिक मजबूती के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने को तैयार है।
कांग्रेस कार्यकर्ता जब कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो वहां कलेक्टर के नहीं होने पर अपर कलेक्टर ज्ञापन लेने आये तो कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने उन्हें ज्ञापन न देते हुए कलेक्टर को ही ज्ञापन सौपने की कहा और नारेबाजी करते हुए वहीं बैठ गए तब एडीएम ने कलेक्टर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो थोड़ी देर बाद कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने खुद आकर ज्ञापन लिया और ज्ञापनकर्ताओं को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
कांग्रेस द्वारा कलेक्टर एवं एसपी को सौपे गए ज्ञापन में बताया है,कि भिंड के अटेर तहसील के ग्राम रिदौली में पंचायत सचिव व पटवारी के लापरवाही के कारण सरपंच के बदले की भावना के कारण रामकिशुन पिता विद्याराम का मकान बरसात के समय बगैर नापतोल किये दबंग तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उक्त पीड़ित का इस बरसात में रहने तक का सहारा छिन गया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि उक्त दोषियों पर केवल निलंबन जैसी कार्यवाही से काम नहीं चलेगा ऐसे दोषियों पर अपराध पंजीबद्ध किया जाना न्याय हित में होगा । श्री कुशवाहा ने पीडित परिवार को मुआवजा राशि के रूप में पांच लाख रूपये व प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने की मांग की है।
श्री कुशवाहा ने कलेक्टर और एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी । ज्ञापनकर्ताओं में मुख्य रूप से कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,अरविंद सिंह नरवरिया,श्यामू सिंह भदौरिया, कृष्णगोपाल चौरसिया,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अमर सिंह शाक्य एडवोकेट, अरविंद सोनी,राजवीर बघेल,रामबरन सिंह कुशवाहा,डीके वर्मा, सूरजरेखा, सुनील सिंह कुशवाहा,रामदास कुशवाहा,ब्रजेश कुशवाहा रिदोली, राजकुमार कुशवाहा, योगेंद्र सिंह कुशवाहा,धर्मेंद्र सिंह,विकास कुशवाहा,रामप्रकाश कुशवाहा,मेघसिंह कुशवाहा, कोमलसिंह कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

मध्यप्रदेशराजनीति

नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय, आगर-मालवा के लिए 30 नवीन पदों की स्वीकृति

January 19, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

एक ही थाने में कई वर्षों से जमे हैं रसूखदार सिपाही

July 10, 2025
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूज्य पिताश्री के उठावना कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला……

September 6, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डॉ० संदीप ने बड़े भाई के रूप में खुशी को उपहार देकर दी दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनायें

June 3, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?