गोपाल बसेड़िया
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेकेड हाउस के पास लोक माता अहिल्यादेवी के मूर्ति के पास विकलांग बाल प्रदेश सचिव एवं वि. घु. अर्ध घु. जन. महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ बघेल ने एक दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया इस इस कार्यक्रम मे समासेवी एवं छात्राओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पर प्रोफेसर सौरभ बघेल ने नगर वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कहा की हम सबको पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो मिलकर वृक्षों का रोपड़ करे, क्योंकि पर्यावरण प्रदूषण से प्रकार की आपदाएं धरती पर जन लेती है उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा की इस वर्ष 2100 वृक्षों का रोपण स्वयं व्यय से करेंगे । इस अक्षर पर प्रदेश महासचिव रामकेश बघेल एवं जिला सुरजीत बघेल ने कहा हम सभी नागरिक बन्धु मिलकर भिण्ड को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
छात्रा आकांक्षा ने समस्त नगर वासियों से अनुरोध में अपील की सबको एक-एक वृक्ष जरूर इस वर्ष लगाना है जिससे आगामी आने वाली प्रकृति आपदाओं से हम सब बच सके । इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ब्रजेन्द्र प्रताप जिला अध्यक्ष राज बहादुर बघेल,राजवीर बघेल कार्यकारी अध्यक्ष सुमित बघेल युवा शक्ति जिला अध्यक्ष हरिओम बघेल,बल्लू और दीक्षा राजावत,प्रिया राजावत,आकांक्षा गोयल,नेहा तान्या पोरवाल, सारिका श्रीवास पूजा शर्मा, कुलसुम खान,अनुराधा निशा ममता प्रिया दिव्या आदि।
पर्यावरण को ना बचाएंगे, तो हम भी धरा पर नहीं रह पाएंगे : प्रोफेसर सौरभ बघेल




