जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
भिण्ड । जिले के चतुर्वेदी नगर अरेले की पुलिया ब्रह्मपुरी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 13 मई 2024 मंगलवार से प्रारंभ हुई जिसका 19 मई को समापन होगी,पूर्णाहुति एवं भंडारा 20 मई सोमवार को आयोजित होगा ।
कथा वाचक आचार्य पं. सेवाराम शास्त्री जी ( उपाध्याय) व्रन्दावन धाम द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है।
व्यास गद्दी से कथावाचक आचार्य पं. सेवाराम शास्त्री जी ने बाल लीला, गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। भक्तों ने श्री गोवर्धन जी की पूजा की, रुक्मिणी विवाह के प्रसंग के दौरान भक्तगण भक्ति भाव में बह कर नाचने लगे । आचार्य जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को उसके कर्म के अनुसार ही फल मिलता है,इसलिए हमेशा अपने माता पिता और बड़े- बुजुर्गों व गुरुजनों की सेवा एवं सम्मान करना चाहिए,हर मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए ताकि उसके अच्छे परिणाम मिले,आचार्य जी ने कहा कि ईश्वर ने हम सभी को अलग अलग काम सौपे है,और जो भी कार्य हमें मिले उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा,और हम एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
जिसके परीक्षत श्रीमती कालिंदी देवी,रमेश श्रीवास है। बड़ी संख्या में भक्तगण कथा का लाभ ले रहे हैं।




