जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिंड। कलेक्टर कार्यालय की आर्म्स शाखा में डीएम रीडर के पद पर पदस्थ महेन्द्र सिंह भदौरिया का 14 मई को आकस्मिक देहांत हो गया था।
वॉटर वर्क्स नर्सरी के पास निवासी स्व. महेन्द्र सिंह भदौरिया को भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित कलेक्टर कार्यालय के समस्त विभाग स्टाफ ने बुधवार को 2 मिनट का मौन धारण रखकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।




