जी भारत न्यूज24
उन्नाव। महाराजा सातन पासी के किले सातन कोट में महाराजा सातन पासी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडा रोहण व प्रभात फेरी किले की परिक्रमा के बाद महाराजा सातन पासी जन्म दिवस समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ।
महाराजा सातन पासी के किले पर अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि महाराजा सातन पासी के किले पर विकास की योजनाओं से तमाम कार्य कराया जाएगा। महाराजा सातन पासी के किले पर उनकी का प्रतिमा भी लगवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क का कार्य बहुत जल्द होगा।
संस्थान के संरक्षक शैलेंद्र कुमार पूर्व सांसद ने कहा कि इस किले का इतिहास गौरवशाली इतिहास है। यह किला पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को संजोये हुए हैं। पासी समाज को शिक्षा की ओर ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि शिक्षा से ही सभी को अधिकार मिलते हैं। उन्होंने कहा हम अपने पुरखों के इतिहास को जानकार गौरवशाली महसूस करते हैं। हमारा इतिहास हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश आई.ए.एस. ने कहा कि समाज को एक होने की जरूरत है। समाज में समरसता होनी चाहिए। समाज को शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए।
संस्थान के अध्यक्ष जय सिंह रावत ने कहा कि यह संस्थान 45 वर्षों से लगातार महाराजा सातन पासी का जन्म दिवस मना रहा है।और महाराजा सातन पासी की स्मृतियों को सजाने का काम कर रहा है। आप सभी लोग मिलकर समाज के लिए कार्य करें।
संस्थान के अध्यक्ष जय सिंह रावत ने विधायक श्रीकांत कटियार जी को महाराजा सातन पासी के किले पर विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा।
जन्मदिवस समारोह में रमेश चंद्र वर्मा,राजाराम वर्मा,सुरेश चंद्र वर्मा,राजीव रत्न राजवंशी, सिद्धार्थ आर्य,सुरेंद्र राजवंशी, बाबूलाल रावत,जागेश्वर रावत, हरिओम सूर्यबली इतिहासकार, जगदीश पासी, जीवनलाल, भाउलाल,युवराज राजवंशी, हरीराम,राधेश्याम,चंद्र किशोर, रतन लाल,राम किशोर नंदा, बदामी पासी आदि तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव सातन पासी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।




