जी भारत न्यूज़24
निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर की कार्रवाई
भिण्ड। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता बरतने पर गजराज सिंह गुर्जर, ए.व्ही.एफ.ओ., पशुपालन चिकित्सा सेवाएं भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत गजराज सिंह गुर्जर, ए.व्ही.एफ.ओ., पशुपालन चिकित्सा सेवाएं भिण्ड को विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर थाना पावई, बरोही के लिये एफ.एस.टी. प्रमुख बनाया गया था लेकिन सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन 09-अटेर के पत्र दिनांक 12 अप्रैल 2024 तक अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हुये।
उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। आपका कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत पदीय कर्तव्यों के उल्लंघन की श्रेणी में होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के उपनियम के तहत गजराज सिंह गुर्जर, ए.व्ही.एफ.ओ., पशुपालन चिकित्सा सेवाएं भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, मेहगांव जिला भिण्ड नियत किया जाता है तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।




