जी भारत न्यूज24
उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर में कन्या प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को सफल होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं के परिजन भी मौजूद रहे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को सफल होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं हेड टीचर सरिता कुशवाहा व सहायक शिक्षिका बीना व सहायक शिक्षिक सूर्य प्रकाश पाण्डेय व शिक्षा मित्र सरस्वती नंदन दीक्षित ने सफल छात्र छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और परिजनों को छात्र छात्राओं को प्रति दिन विद्यालय में उपस्थित होने की बात कही और बताया कि सरकारी स्कूल में योग्य शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया सफल विशेष पुरस्कार प्राप्त बच्चों में आदित्य लक्ष्मी मोहिनी सौम्या रही वही अभिभावकों में अजय रचना शबीना खातून सुमन सहित दर्जनों लोगउपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




