जी भारत न्यूज़24
वन विभाग की टीम ने की जांच पड़ताल
वन अमला पहुंचा मौके पर,8 मोर मृत अवस्था मिले
भिंड।क्षेत्र के गोरमी के पास हरीक्षा गांव में एक दर्जन मोरों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मोरों के शिकार करने के उद्देश्य से दाने में जहर मिलाए जाने की बात कही जा रही है। ये खबर लगते ही जांच के लिए वन विभाग की एक्सपर्ट टीम रवाना हो गई है। पशु विभाग के डॉक्टर्स मोरों के मृत शरीर का पोस्टमार्टम करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ मृत मोरों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक भिंड के गोरमी थाना अंतर्गत हरीक्षा गांव के जंगल में 12 मोरों की मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की मौत की खबर मिलते ही जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जब मोर झुंड के साथ दाना की तलाश में आई। इसके बाद बारी-बारी से बढ़ी तादाद में मोरों की मौत हो गई।
यह खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने एवं वन टीम को दी। चूंकि यह मामला वन विभाग के वन परिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत आता है। हालांकि मोरों की मौत को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मोरों के शव को जब्त कर पीएम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शासकीय स्कूल पर रूके मजदूर
आपको हम बताते चलें कि वही पर फसल की कटाई के लिए गांव में मजदूर बुलाए गए है। बढ़ी तादाद में यह मजदूर वर्ग के लोग हरीक्षा गांव के स्कूल पर रोके है। वहीं सरकारी स्कूल के पीछे बीहड़ में मोर मृत अवस्था में मिले है। वन अमले की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक मजदूर वर्ग रोजगार की तलाश में निकल चुके थे। फोरेस्ट अफसर, मजदूरों से मोरों की मौत को लेकर पूछताछ करेंगे।




