ग्राम पंचायत चरथर में श्रीराम जानकी मंदिर पर भजन संध्या और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
भिन्ड। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत चरथर में श्रीराम जानकी मंदिर पर ग्राम वासियों द्वारा साफ-सफाई कार्यक्रम, भजन संध्या, संत महात्मा जन सम्मान समारोह और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम वासियों द्वारा सहयोग कर भाग लिया गया।




