Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Zee Bharat News 24
Last updated: March 5, 2024 7:24 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज़24

कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रीगण ने श्रीराम दरबार के समक्ष किया दंडवत प्रणाम

अयोध्या। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने से जीवन धन्य हो गया है। कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है यह दर्शन। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां प्रभु राम स्वयं अपने रूप में विराजमान हैं। भगवान राम के गृभ-गृह और अन्य स्थानों के दर्शन का सौभाग्य मिला। भगवान राम और महाकाल सभी पर कृपा करें और सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ विशेष विमान द्वारा भोपाल से अयोध्या पहुंचने के पश्चात टीवी चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से देश का एक-एक नागरिक जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री जी का ध्येय वाक्य है कि समूचा भारत देश उनका परिवार है। ये उनके उद्दात विचार हैं। हमें गर्व है कि वे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। बच्चा-बच्चा उनके प्रति श्रद्धानवत है और उनके परिवार के इस भाव का स्वागत करता है। उनके नेतृत्व में हम सभी राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगण हुए भक्ति में लीन

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद के सदस्य रामभक्ति में लीन हो गए। श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगणने भक्तिभाव के साथ खड़े होकर आराधना की। मंदिर के गर्भ-गृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण और साथ गए परिजन ने श्रीराम दरबार के समक्ष दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रदेश और देश के नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की गई। साथ ही विश्व कल्याण की कामना भी की गई।

अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रि-परिषद की अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह यात्रा भगवान राम के प्रति आदर की अभिव्यक्ति है। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय और संकल्प के परिपालन में आज मंत्रि-परिषद के सदस्य जीवन साथी के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन लाभ प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही और ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र डॉ. अनिल मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया। उत्तरप्रदेश के विभिन्न मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

June 19, 2025

कलेक्टर भिण्ड ने खरीदी केन्द्र नोनेरा गोहद निरीक्षण का किया

April 18, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत भाषा अन्वेषण क्लब की गतिविधि का हुआ आयोजन

December 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

मोंठ में प्रधान और पूर्व प्रधान के परिजनों में संघर्ष: जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

July 30, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?