Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उज्जैन में विक्रमोत्सव एक मार्च को
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेश

उज्जैन में विक्रमोत्सव एक मार्च को

Zee Bharat News 24
Last updated: February 6, 2024 4:44 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के दिये निर्देश

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव, महाशिवरात्रि एवं नगर गौरव दिवस भव्य रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर व्यापार मेला और इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित होगी। उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले का समापन 9 अप्रैल 2024 को शिवज्योति अर्पण कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इन आयोजनों से उज्जैन में पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सांस्कृतिक आयोजनों में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हेमा मालिनी और पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और अमित त्रिवेदी के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इस मौके पर “पौराणिक फिल्म फेस्टिवल” होगा। साथ ही विक्रम कैलेंडर और वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी होगा।

व्यापार मेला

उज्जैन में उज्जैयनी विक्रय व्यापार मेले की तैयारियाँ भी की जा रही है। व्यापार मेले का आयोजन नगर निगम उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की दुकानें प्रमुख रूप से लगाई जायेगी। इनमें उज्जैन के स्थानीय व्यापारियों को वरीयता दी जा रही है। व्यापार मेले के अन्य सेक्टरों में विभिन्न वस्तुओं के डीलर्स को भी आमंत्रित किया जा रहा है। मेले में नागरिकों के लिये फूड जोन भी रहेगा। इस जोन में विशेष रूप से मालवा के व्यंजनों का लुत्फ नागरिक उठा सकेंगे। व्यापार मेले में पर्यटन, संस्कृति. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की जायेगी। व्यापार मेले का समापन 9 अप्रैल को होगा।

इन्वेस्टर्स समिट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन के साथ संभाग के अन्य जिलों में उद्योगों को आकर्षित करने के लिये इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित की जा रही है। समिट में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। समिट में गारमेंट्स, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी आयोजनों के लेकर उज्जैन में व्यापक तैयारियाँ चल रही हैं। आयोजन की प्रस्तावित गतिविधियों की सूची बनाई जा रही है। इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित उद्योगपतियों और उनकी उद्योग इकाइयों की जानकारी अपडेट की जा रही है। एक मार्च को विक्रम व्यापार मेला, इन्वेस्टर्स समिट और विक्रमोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों की पिछले दिनों सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि और एमपीआईडीसी के एमडी ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

वाणिज्यिक कर विभाग

ऑटोमोबाइल की खरीदी पर टेक्स में राज्य शासन द्वारा 50 प्रतिशत दी जा रही छूट का लाभ नागरिक प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी अपने प्रोडक्ट को व्यापार मेले में लाँच कर सकेंगी। उज्जैन जिला प्रशासन नगर पालिका उज्जैन अन्य शासकीय विभागों के साथ मिलकर एक मार्च से पीजीबीटी कॉलेज मैदान एवं दशहरा मैदान में 8 हेक्टेयर एरिया में आयोजन करने जा रहा है। यहाँ करीब 400 से अधिक दुकानें लगाई जाएंगी। 220 दुकानें पीजीबीटी मैदान में और 181 दुकानें दशहरा मैदान में संचालित होंगी। पर्यटन विभाग महाकाल दर्शन के साथ होटलों में रियायती दर पर रुकने की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया जायेगा विशेष ध्यान

उज्जैन में एक मार्च से होने वाले आयोजनों में नागरिकों के सुविधाजनक आवागमन के साथ व्यापार मेला स्थल पर नगर निगम का स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से कवर रहेगा। मेला स्थल पर पार्किंग की व्यापक व्यवस्था रहेगी। व्यावसाईयों के लिये गोडाउन की व्यवस्था भी की गई है। इन आयोजनों में जन-भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेश

आज की पत्रकारिता राष्ट्रवाद की ओर अग्रेषित – ज्ञानेंद्र तिवारी

June 4, 2025
Uncategorizedदेशलोकल

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय अटेर में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को दिया ज्ञापन

February 22, 2024
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

मंत्री राकेश शुक्ला ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण

September 14, 2024
मध्यप्रदेश

मथुरा में डीएम ने किया बड़ा फेरबदल ,कई एस डी एम तहसीलदार बदले

October 4, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?