भिण्ड । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री चौ राकेश सिंह ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सबसे पहले स्वच्छता का संदेश दिया उन्होंने छुआछूत को खत्म करते हुए आजादी की लड़ाई में अहिंसा का भी पाठ पढ़ाया उन्होंने अंग्रेज शासन काल में नमक पर लग रहे टेक्स को दूर करने के लिए सत्याग्रह किया भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें संसार में साधारण जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह भदौरिया रानू ,विनोद जाटव,कमलेश जाटव,अनिरुद्ध त्रिपाठी,अशोक गुप्ता कामिल खान,पिंटू शर्मा,मनोज जैन, मामा ,बृजेश जैन,दर्शन सिंह तोमर,सुनील शर्मा, बृजेश कुमार,मोहम्मद इरफान गममू , हरिशंकर तिवारी, गोविंद राजावत गोलू सुनील कुमार राकेश कुमार प्रेमकुमार कासिम खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




