Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मुख्य समारोह में ध्वज फहराया
Uncategorizedदेश

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मुख्य समारोह में ध्वज फहराया

Zee Bharat News 24
Last updated: January 27, 2024 8:36 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

भिन्ड । नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री  राकेश शुक्ला ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2024 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड पर आज ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री  राकेश शुक्ला ने जिला कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के साथ परेड की टुकडियों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री  राकेश शुक्ला ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2024 के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे। मुख्य समारोह में परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री श्री राकेश शुक्ला को परेड की टुकडियों में 17वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, स्काउट गाइड, शौर्य दल एवं सेन्टमाईकल स्कूल-बैण्ड दल की टुकडियों ने सलामी दी।

परेड का नेतृत्व में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द सिंह सिकरवार एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार श्री आदित्य मिश्रा ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मंत्री शुक्ला ने परेड के बाद मार्च पास्ट वाली टुकडियों के कमाण्डरों से पुलिस अधीक्षक ने परिचय कराया।

मंत्री श्री शुक्ला ने लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के लोकतंत्र सेनानियों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया गया।

मुख्य समारोह में जिला पंचायत, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग एवं अंत्यावसायी वित्त विकास निगम, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री राकेश शुक्ला ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अन्तर्गत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम 17वीं बटालियन एसएएफ भिण्ड, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय जिला पुलिस बल पुरूष को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री  राकेश शुक्ला ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग भिण्ड को प्रथम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड को द्वितीय, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूष्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.1 को प्रथम, शासकीय सीएम राइस विद्यालय क्रमांक 02 को द्वितीय एवं आईपीएस अकादमी स्कूल भिण्ड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीध् कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूष्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कॉपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन  केपी सिंह, कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ असित यादव, जिला पंचायत सीईओ  मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर  राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव पाठक, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, पत्रकार, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारीध् कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थितथे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सभासद ने पत्र भेज कर बोर्ड की बैठक बुलाये जाने की मांग की

December 5, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने ग्राम अजनौंधा तहसील मेहगांव के समस्त शस्त्र लायसेंस बहाल किए

September 5, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

किराना स्टोर से 9.06 लीटर शराब जप्त

April 13, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट का फैसला सत्य की जीत नगर काँग्रेस कमेटी ने जताई खुशी

December 19, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?