एस एस सी ओ ने शहर की स्लम बस्तियों में दी दीपोत्सव की सामग्री
ग्वालियर । सह सामाजिक सेवा सहयोग संस्था ( एसएससीओ ) ने रामजी के स्वागत के लिए स्लम बस्तियों में 201 दीपोत्सव की सामग्री के पैकेट वितरित किये। जिससे शहर भर में कॉलोनी ,बाज़ारों के अलावा स्लम बस्तियां भी रोशन हो सके।
सामग्री वितरण के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जहा एक और पूरा देश राम मय है, हर जगह राम जी के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है, हर व्यक्ति अपने अपने श्रदा भाव से भगवान राम को प्रसन्न करना चाहता है,इसी भावना को ध्यान में रखते हुए एस एस सी ओ के पदाधिकारियों ने आज शहर की स्लम बस्तियों में दीपोत्सव की सामग्री के 201 पैकेट जिसमे प्रति पैकेट ( 11 मिट्टी के दीपक, रुई की बत्ती, सरसो के तेल की शीशी, मिष्ठान और रंगोली ) वितरित किए, जिससे शहर बासियों के साथ साथ स्लम बस्तियां भी दीपों से रोशन हो सकें। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, संजय बंसल, संतोष गर्ग, अनिल कुशवाह, आयुष शर्मा, शिखा नन्नौड़े, सचिन वर्मा, आयुष ठाकुर, आदि संस्था सदस्य मौजूद रहे।
स्लम बस्तियों में रामजी के स्वागत के लिए बांटे 201 पैकेट




