सवारी वाहन के समस्त दस्तावेज Mprivahan App पर ऑनलाइन देखे जा सकते हैं
जिला परिवहन अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी
भिण्ड ! यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जन सामान्य से भी वाहनों की फिटनेस व दस्तावेजों के संबंध में परिवहन विभाग ने जानकारी मांगी है। जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक ने बताया कि बसों सहित अन्य सवारी वाहनों के समस्त दस्तावेज Mprivahan App पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
Mprivahan App किसी भी एंड्रॉयड फोन से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति को कोई भी बस बिना दस्तावेजों के भिण्ड जिले में चलती मिले तो वह उसकी शिकायत जिला परिवहन कार्यालय भिण्ड में कर सकता है।
Contents




