भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के .सी. वेणुगोपाल सांसद द्वारा पत्र क्रमांक ओआरजी 7 / 1523 दिनांक 19 दिसंबर 2023 में दिए गए निर्देशों के परपालन में केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपुर्व हमला किया। आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार का यह घिनौनाकृत है, इंडिया एलाइंस पार्टियों की बैठक में भी सभी ने सर्वानुमति से निर्णय लिया कि दिनांक 22 दिसंबर 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 142 सांसदों की निलंबन के विरोध में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है, सभी का यह दायित्व है,कि लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है, जिसमें प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण, जिला के सभी मोर्चा संगठनो के अध्यक्षगण,सभी विभागों के अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण,एवं सभी पदाधिकारीगण, सभी ब्लॉक अध्यक्षगण,विधायक,पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं समस्त कार्यकर्ताओ से अनुरोध है,कि गोल मार्केट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 12 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
लोकसभा एवं राज्यसभा के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का 22 को विरोध प्रदर्शन




