Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मेहगांव में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
क्राइमप्रसाशनलोकल

मेहगांव में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Zee Bharat News 24
Last updated: August 11, 2026 6:15 pm
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

मेहगांव (भिंड): भिंड पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहगांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वारदात की नीयत से बैठे थे आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को मेहगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कन्हारी के आरोग्य धाम के पास गोरमी रोड पर दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की नीयत से बैठे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत दबिश देने के लिए रवाना हुई। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।

तालाशी में बरामद हुए हथियार

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में:

एक व्यक्ति के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ।

दूसरे व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर के दो जिंदा राउंड एवं 32 बोर का एक जिंदा राउंड जब्त किया गया।

आरोपियों की पहचान:

शिवम राठौर उर्फ शिवा (उम्र 23 वर्ष), पिता रामअवतार राठौर, निवासी वार्ड 12 राजेश गली मौ रोड, मेहगांव।

नीतेश कुशवाह (उम्र 18 वर्ष), पिता रामनिवास कुशवाह, निवासी ग्राम बहारपुरा, थाना मेहगांव।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने हथियारों को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मेहगांव में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1-B)(a) आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला (अप.क्र. 228/26) पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक (384) इरशाद नवी, प्रधान आरक्षक (1135) भरत खैमरिया, आरक्षक (761) नरेन्द्र सिंह, आरक्षक (130) रामखिलाड़ी, आरक्षक (1000) देवेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक (291) मंगल बघेल एवं आरक्षक (1245) राघव बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

ओबीसी अधिकार यात्रा पहुंची ग्वालियर से होते हुए भिंड कलेक्ट्रेट में

February 28, 2026
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गरीब कल्याणकारी योजनाओं की गारंटी के साथ क्षेत्र को आदर्श बनाने का प्रयास करूंगी : सांसद श्रीमती संध्या राय

June 26, 2024
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

जमीनों की पैमाइश में ‘डिजिटल क्रांति’, अब रोवर तकनीक से खत्म होंगे भूमि विवाद

May 12, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

सभासद समेत पांच पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

August 23, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?