Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » देश का मान बढ़ाने जापान जाएंगे भिंड के सीताराम, लेकिन विशेष ‘व्हीलचेयर’ के लिए आर्थिक तंगी बनी बाधा; मदद की गुहार
लोकल

देश का मान बढ़ाने जापान जाएंगे भिंड के सीताराम, लेकिन विशेष ‘व्हीलचेयर’ के लिए आर्थिक तंगी बनी बाधा; मदद की गुहार

Zee Bharat News 24
Last updated: June 26, 2026 8:18 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिंड/ग्वालियर:

मध्य प्रदेश के चंबल अंचल से एक बार फिर खेल जगत के लिए गर्व और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। व्हीलचेयर रग्बी के प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ी  सीताराम (पुत्र रामलाल), जो मूल रूप से जिला भिंड के ग्राम गुहारा (पोस्ट जमदारा, तहसील मऊ) के रहने वाले हैं, का चयन जापान में आयोजित होने वाली ‘एशियन व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

लेकिन इस ऐतिहासिक सफलता के बीच, एक बड़ी मजबूरी उनके आड़े आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें एक विशेष एक्टिव स्पोर्ट्स व्हीलचेयर की आवश्यकता है, जिसे खरीदने में उनका परिवार असमर्थ है।

जापान में फहराएंगे तिरंगा, राष्ट्रीय टीम में चयन

व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया (WRFI) के आधिकारिक पत्र  के अनुसार, भारतीय व्हीलचेयर रग्बी टीम ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एशिया रीजनल चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर ‘पैरा एशियन गेम्स 2026’ (Aichi-Nagoya, Japan) के लिए क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर पर देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन संस्थान (NIVH) में हुए चयन ट्रायल में सीताराम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।

₹1,50,000 की व्हीलचेयर के लिए भटकने को मजबूर

व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ओ.पी. दीक्षित द्वारा जारी पत्र  के मुताबिक, सीताराम एक बेहद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। रग्बी जैसे हाई-इम्पैक्ट और तेज गति वाले खेल के लिए विशेष रूप से कस्टमाइज्ड, मजबूत और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली स्पोर्ट्स व्हीलचेयर की जरूरत होती है।

लागत और चुनौती: इस विशेष व्हीलचेयर की अनुमानित लागत करीब 1,50,000 रुपये (लगभग 1,200 USD) है, जिसका कोटेशन थाईलैंड की एक निर्माता कंपनी द्वारा जारी किया गया है । ये व्हीलचेयर भारत में नहीं बनतीं, इन्हें सीधे थाईलैंड से इंपोर्ट करना पड़ता है।

समय सीमा की कमी: खिलाड़ियों के शरीर की सटीक नाप के अनुसार बनने वाली इस व्हीलचेयर का ऑर्डर देने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक थी। आर्थिक तंगी के कारण सीताराम इसे स्वयं खरीद पाने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

एसोसिएशन और खिलाड़ी ने की आर्थिक सहायता की अपील

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) खिलाड़ियों के कैंप और खान-पान का सहयोग तो कर रही हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्पोर्ट्स गियर की जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर है। ऐसे में व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश और स्वयं खिलाड़ी सीताराम ने समाज के दानदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और खेल प्रेमियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि चंबल का यह बेटा जापान की धरती पर भारत का गौरव बढ़ा सके।

खिलाड़ी का विवरण:

नाम: सीताराम (पुत्र श्री रामलाल)

निवासी: ग्राम गुहारा, पोस्ट जमदारा, तहसील मऊ, जिला भिंड (म.प्र.)

मोबाइल नंबर: 7987273434

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedगैजेट्समध्यप्रदेशलोकल

वरिष्ठ नागरिक बने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक

July 11, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

बच्चे कानूनी रूप से बने साक्षर

July 12, 2024
क्राइमप्रसाशनलोकल

भिण्ड पुलिस का बड़ा प्रहार: मां को गोली मारकर फरार चल रहा 5 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की स्कॉर्पियो और पिस्टल जब्त

June 22, 2026
मध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

‘मुख्यमंत्री जवाब दें या पद छोड़ें, कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर’ – रामशेष बघेल का बड़ा ऐलान

July 4, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?