जी भारत न्यूज24
शासन निर्देशानुसार बच्चों को नियमित मिले पोषण आहार
आंगनबाड़ी केन्द्र नौधा-2 की बच्ची नित्या को पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भिण्ड में कराया गया भर्ती
भिण्ड। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना शासन की योजनाओं का उद्देश्य है। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया गया।
परियोजना रौन के आंगनबाड़ी केन्द्र नौधा-2 के सर्वे क्षेत्र की बच्ची नित्या उम्र 03 वर्ष को पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भिण्ड में भर्ती कराया गया। बच्ची का वजन 10.3 किग्रा. और ऊंचाई 91.5 सेमी. एवं एमयूएसी माप 13 सेमी. है। बच्ची के परिजनों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अन्य ग्रामीणजनों के साथ समझाईश देने पर उनके द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने हेतु सहमत हुए। बच्ची को चिन्हांकन पश्चात विभागीय पोर्टल पर भी उसका पंजीयन किया गया।




