जी भारत न्यूज24
भारत की आजादी का हर देश के नागरिक का लाडला सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का नेतृत्व किया और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा दिया, और आजाद हिंद फौज की स्थापना की, जिससे भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वह एक प्रबल राष्ट्रवादी, दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की, जिसने कई देशों से मान्यता प्राप्त की सुभाष चंद्र बोस वह महान शख्सियत थी जिसने अंग्रेजो के छक्के छुड़ा दिए थे लेकिन आजादी के बाद जो सरकारे रही सुभाष चंद्र बोस को वह सम्मान नहीं प्राप्त हुआ जिसके वह वास्तव में हकदार रहे। सुभाष चंद्र आजादी के मुख्य कर्ताधर्ता रहे उन्होंने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और यह नारा सत्य प्रतिशत सही है आजादी अहिंसा से प्राप्त कभी नहीं हो सकती थी। सुभाष चंद्र की जयंती पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




