Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » झांसी के उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह रोमानिया में आयोजित ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में होंगे मुख्य वक्ता
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

झांसी के उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह रोमानिया में आयोजित ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में होंगे मुख्य वक्ता

Zee Bharat News 24
Last updated: January 22, 2026 10:00 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी। झांसी परिक्षेत्र में उप परिवहन आयुक्त के पद पर तैनात और ख्यातिलब्ध साहित्यकार के.डी. सिंह आगामी जनवरी माह के अंत में यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हिंदी का परचम फहराएंगे। बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।

बांदा जनपद के मूल निवासी श्री सिंह का चयन उनकी विशिष्ट साहित्यिक सेवाओं और वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। अब तक विभिन्न विधाओं में उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रोमानिया से प्राप्त आमंत्रण पत्र में उनके लेखन, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में दिए गए उनके प्रभावशाली व्याख्यानों और वैश्विक स्तर पर उनकी ख्याति का विशेष उल्लेख किया गया है। 24 जनवरी को भारत से प्रस्थान करने वाले श्री सिंह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास में विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

विगत तीन दशकों से उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर रहे के.डी. सिंह को हाल ही में खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में ‘छत्रसाल गौरव सम्मान’ से नवाजा गया था। इससे पूर्व उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा तीन बार और राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सहित प्रयाग व बांदा गौरव सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर वे इससे पहले फिजी के विश्व हिंदी सम्मेलन, बाली (इंडोनेशिया) और मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी “सैन कार्लोस डी ग्वाटेमाला” में मुख्य वक्ता के तौर पर अपना व्याख्यान दे चुके हैं। राजकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उनके इस साहित्यिक सफर और रोमानिया यात्रा को लेकर झांसी और बांदा के प्रबुद्ध समाज व साहित्यकारों में भारी उत्साह है।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

सहकारी संस्था में तुलाई गई 250 बोरी सरसों तहसीलदार द्वारा जप्त की गई को अवैध रूप से छोड़ने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए : डॉ. गोविंद सिंह

May 5, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

श्रमिकों के सम्पूर्ण कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध- श्रम मंत्री श्री पटेल

October 20, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गरीब कल्याणकारी योजनाओं की गारंटी के साथ क्षेत्र को आदर्श बनाने का प्रयास करूंगी : सांसद श्रीमती संध्या राय

June 26, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर शोभायात्रा में डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में उमड़ा जनसैलाब

May 29, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?