जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम दुगवां निवासी संदीप शुक्ला 35 वर्ष पुत्र माया प्रकाश शुक्ला आज़ बुधवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधर पुर गया था। वह शाम के समय वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर स्थित ग्राम देवखरी मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकली। हादसे में बाइक सवार संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल को आनन-फानन यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




