Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नगर पालिका अध्यक्षा ने किया दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नगर पालिका अध्यक्षा ने किया दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण

Zee Bharat News 24
Last updated: December 16, 2025 7:26 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने सोमवार को नगर के दो प्रमुख वार्डों—वार्ड संख्या 30 गदियाना एवं वार्ड संख्या 08 बाबूगंज—में नवनिर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़कों का विधिवत लोकार्पण कर इन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था का लाभ मिलेगा। लंबे समय से जर्जर स्थिति में रही गदियाना मोहल्ले की सड़क के कारण स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से अब इस क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित हो सकेगा। वहीं, वार्ड संख्या 08 बाबूगंज में एकांतेश्वर महादेव मंदिर तक निर्मित सड़क का विशेष महत्व है। यह मार्ग श्रद्धालुओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क के साथ नाली निर्माण होने से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आसपास के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। लोकार्पण के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका परिषद् नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक गुणवत्तापूर्ण सड़कें, बेहतर जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ पहुँचें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण एवं रखरखाव में सहयोग करें, ताकि विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक सभी को मिल सके। लोकार्पण अवसर पर गद्दियाना सभासद मेराजुद्दीन, बाबू गंज सभासद रवि कुमार, रानू, वसीम, मुन्ना, इकबाल, नियाज़, शैलेन्द्र, विकास गुप्ता सहित सम्मानित नागरिक एवं व्यापारिजन उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गुरु ही इस संसार मे हमें संवार कर व तराश कर महान बनाते हैं – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

July 21, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

बजरंग बली भक्तों द्वारा श्री बाला जी महाराज की परंपरागत विशाल शोभा यात्रा निकाली गईं।

March 19, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

बाल विवाह रोकने हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय समितियों का गठन

May 9, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

December 11, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?