जी भारत न्यूज24
उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 को नकल विहीन सकुशल शांति पूर्ण शुचिता पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट के पन्ना लाल सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण नकल विहीन पारदर्शी व सुचिता पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिया उन्होंने कहा की परीक्षा में किसी भी प्रकार के लापरवाही ना हो गंभीरता से लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे हों और इसकी मॉनिटरिंग जिम्मेदार अधिकारी द्वारा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं फर्नीचर प्रकाश पेयजल की सुविधा होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर यह सुनिश्चित कराया जाए की बालक और बालिका का अलग अलग शौचालय हो। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम जहां पर प्रश्न पत्र रखे जाने हैं सुरक्षा में किसी भी प्रकार के लापरवाही ना हो। सीसीटीवी कैमरे संचालित रहने चाहिए। बोला सीसीटीवी की मानीटरिंग ठीक ढंग से हो। जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण पेपरों पर सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष ध्यान रखा जाए उसे दिन कड़ी मॉनिटरिंग किया जाए। कहा की विद्यालय में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था हो। डीवी आर में न्यूनतम 30 दिन की रिकॉर्डिंग अवश्य हो। परीक्षा केंद्र की इंटरनेट के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग करने हेतु वेब कास्टिंग के निमित्त राउटर हाई स्पीड नेट की व्यवस्था पहले से कर लिया जाए । कहा कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था ठीक हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। विद्यालय में प्रश्न पत्रों उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षित अलमारी की व्यवस्था। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि जनपद में 122 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं जिसमें 10 राजकीय 50 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 62 वित विहीन विद्यालय हैं हाई स्कूल में कुल 39 508 इंटर में कुल 32 166 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौर सिंह अरोड़ा जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




