Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जोन स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

जोन स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: November 20, 2025 8:00 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी। अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल पर्यवेक्षण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आज दिनांक 19.11.2025 को पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में परिक्षेत्र स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण (वीसी के माध्यम से) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त मण्डलायुक्त झाँसी मण्डल श्री विमल कुमार दुबे, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी झाँसी श्री मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट श्री सत्येन्द्र शर्मा (चीफ मैनेजर, आईटी, पंजाब नेशनल बैंक), श्री अमित दुबे (लेखक एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ) तथा श्री उत्सव मित्तल (डिजिटल फोरेंसिक एक्सपर्ट) द्वारा साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनसे बचाव, डिजिटल सुरक्षा उपाय, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण झाँसी पुलिस के आधिकारिक YouTube चैनल (@jhansipolice8226) पर किया गया। साथ ही जनपद झाँसी के लगभग 150 विभिन्न स्थानों पर तथा कानपुर जोन के अन्य जनपदों सहित कुल लगभग 250 स्थानों पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन अथवा उपलब्ध ऑडिटोरियम में किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़कर जागरूक किया जा सका।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से संबंधित आधुनिक तकनीकों, डिजिटल साक्षरता, इंटरनेट सुरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी की पहचान एवं उससे बचाव संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज झाँसी के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, व्यवसायी वर्ग, बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी, जनपद के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, वकील व जनपद झाँसी के समस्त थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारीगण, तथा पुलिस विभाग के अधि0/कर्म0गण भी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता प्रसार हेतु आवश्यक दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशदेशविदेशशिक्षा

प्रयागराज के नन्हे अध्रित ने रचा विश्व कीर्तिमान; मात्र 41 सेकंड में 50 देशों की राजधानियों के नाम बताकर ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया नाम

June 2, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

June 22, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

नपा गोहद में ईपीएफ घोटाला की यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमिश्नर से की शिकायत

February 9, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

झांसी के बस स्टेशन पर अतिक्रमण एवं महिला पुलिस चौकी में कोई नहीं रहता………

April 17, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?