जी भारत न्यूज 24
भारत विकास परिषद ने किया नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
भिण्ड । भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी शर्मा जी की स्मृति एवं रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन ग्वालियर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शहर के के.जी.एन गार्डन, गाँधीनगर, बसस्टेंड के सामने, भिंड में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में कुल 213 रोगियों की आंखों का परीक्षण करते हुए उनको परामर्श के साथ ही उपचार के लिए दवाईयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में 78 रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित कर ग्वालियर भेजा गया। शिविर के दोरान परिषद द्वारा चल रहे कार्यों की जानकारी दी एवं नेत्रों को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान प्रांतीय संयोजक कमलेश सैंथिया, प्रांतीय सहसंयोजक राजमणि शर्मा, संयोजक स्वास्थ्य डॉ. डी.के. शर्मा, संयोजक नेत्र परीक्षण विनोद दूरवार, धीरज शुक्ला, वीरेंद्र जोशी, राधा मोहन चौबे,मोहित दीक्षित,अश्वनी दंडोतिया, समाजसेवी अनीश खान, सचिव जय प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।




