जी भारत न्यूज24
उन्नाव जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07, परिवार परामर्श केन्द्र से 06, थाना बांगरमऊ, थाना दही से 03, थाना फतेहपुर चौरासी से 02, थाना कोतवाली सदर, थाना आसीवन, थाना सफीपुर, थाना पुरवा, थाना हसनगंज, थाना सोहरामऊ एवं थाना बारासगवर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में संजय चौरसिया, डॉ0 एस के पाण्डेय,डॉ0 मनीष सेंगर, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद, राजेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ0 शशि रंजना अग्निहोत्री, शिल्पी श्रीवास्तव, एवं सहयोगी शिवेन्द्र चौहान व पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला थाना प्र0नि0 रेखा सिंह, म0उ0नि0 मिथलेश वर्मा, म0का0 चिन्तन, म0का0 संयोगिता शुक्ला, म0का0 सेविका, म0का0 मीनू, म0का0 पूनम शाक्य, म0का0 पायल, म0का0 सोनम, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 अलका यादव, म0का0 नीतू कुमारी, म0का0 पूनम यादव, म0का0 सुहावना का विशेष योगदान रहा।




