जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
सामूहिक विवाह पद्धति के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां दूर की जा सकती है : कोक सिंह नरवरिया
चौमुकेश्वर महादेव युग संस्कार मंडल समिति द्वारा
सर्वजातीय 11 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
भिण्ड । अटेर विधानसभा क्षेत्र के पिपरी मंडल के ग्राम पंचायत पुर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें 14 वर वधु के जोड़ों को विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा विवाह समारोह की संस्कृत पद्धतियों के साथ कराया गया। इस मौके पर पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया ने कहा कि विवाह सम्मेलन में 14 जोड़े एक दूसरे के सुख दुख के साथी बन चुके हैं और अपना जीवन सुखमय बिताएं इन जोड़ों की चौमुकेश्वर भगवान महादेव हमेशा सहायता करें समाज के लोगों भी ज्यादा से ज्यादा सामूहिक विवाह में बढ़चर भाग लें तो फिजूल खर्चे पर रोक लगा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक विवाह सामाजिक जीवन में एक नई मिसाल काम करेंगे और मध्य प्रदेश सरकार ने भी मुख्यमंत्री विभाग कन्यादान योजना के माध्यम से इस योजना को आगे बढ़ने का काम किया है यह संस्था इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहे इससे समाज में फैली एक दहेज विरोधी कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। विवाह समारोह में बच्चू सिंह नरवरिया के अथक प्रयास से 14 जोड़े विवाह संस्कार के बंधन में बंदे एवं गायत्री परिवार के विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण से विवाह संपन्न कराया गया । अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा 14 जोड़ों को ओबना सेट दिए गए उपहार देने वालों में पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया जिला अध्यक्ष लोधी महासभा,शुगर सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री,महेश सिंह नरवरिया,देवेंद्र सिंह नरवरिया, नवरंग सिंह नरवरिया,भमर सिंह नरवरिया युवा जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पटवारी,गिरजा शंकर सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेश सिंह नरवरिया भेंट दिए और नव दंपति को आशीर्वाद दिया
विवाह समारोह में गुरदेव सिंह नरवरिया,मोनू नरवरिया,दिनेश नरवरिया,विक्की नरवरिया,आलोक संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह शिक्षक,डॉ योगेंद्र सिंह नरवरिया,हरेंद्र सिंह नरवरिया ओम प्रकाश सिंह नरवरिया आदि लोग काफी संख्या में मौजूद थे।




