Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
Uncategorizedलोकलशिक्षा

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: December 11, 2025 8:23 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। 10 दिसम्बर 2025आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय एम.जे.एस.स्नातकोतर महाविद्यालय भिंड में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.ए. शर्मा के मार्गदर्शन में एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता, देवेश शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी और मंजर अली पी.एल.वी को शामिल किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ के.के. रायपुरिया के द्वारा अतिथियों का परिचय और सम्मान किया गया। उसके पश्चात मुख्य वक्ता न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता ने विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता और जागरूकता एवं मानव अधिकार के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया

मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो हमें सिर्फ़ इसलिए प्राप्त हैं क्योंकि हम मनुष्य हैं – ये किसी राज्य द्वारा प्रदान नहीं किए जाते। ये सार्वभौमिक अधिकार हम सभी में निहित हैं, चाहे हमारी राष्ट्रीयता, लिंग, राष्ट्रीय या जातीय मूल, रंग, धर्म, भाषा या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो। मानव अधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई कानून और संस्थाएं मौजूद हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1948 में अपनाई गई मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा मानव अधिकार आंदोलन की एक मील का पत्थर है।आज के समय में भी दुनिया भर में मानव अधिकारों के हनन की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे इन अधिकारों के बारे में जागरूकता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्न कर उनको उत्तर समझाकर मानव अधिकार और विधिक साक्षरता से ज्ञानार्जित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.ए. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया मानवाधिकार मौलिक अधिकारों का एक समूह है जो प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या हम कहाँ पैदा हुए हैं। हम सभी को समानता, गरिमा और सम्मान के साथ जीने का समान अधिकार है। श्री देवेश शर्मा ने बताया मानव अधिकार हर व्यक्ति को दिए गए मूल अधिकार हैं। इन अधिकारों के प्रति कानून जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक है लोगों में इन अधिकारों के प्रति जागरूकता होना, क्योंकि हमारे समाज की सबसे बड़ी कमजोरी है जागरूकता की कमी। हम अपनी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए साधन तो तलाशते हैं, परन्तु अपने अधिकारों को जानने की कोशिश कम ही करते हैं और समझौतों पर बल देते हैं। प्रो मोहित कुमार दुबे ने बताया मानव अधिकार जन्म मिले अधिकार होने के साथ साथ व्यक्ति को गरिमा, समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देते हैं, भेदभाव से बचाते हैं, मूलभूत ज़रूरतों जैसे भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य को पूरा करते हैं, और सरकारों को जवाबदेह बनाते हैं, जिससे एक न्यायपूर्ण और सुरक्षित समाज का निर्माण होता है जहाँ व्यक्ति दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं और स्वतंत्र रूप से सोच-विचार व अभिव्यक्ति कर सकते हैं। ये अधिकार हमें एक-दूसरे के प्रति ज़िम्मेदार बनाते हैं और सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।साथ में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ मानव अधिकारों पर प्रश्न मंच कुछ का भी आयोजन किया गया। इसमें क्या टीम में बनाकर विद्यार्थियों के साथ मानव अधिकार से संबंधित प्रश्न पूछे गए इसमें टीम डी प्रथम और टीम ए द्वितीय स्थान पर रही। महाविद्यालय स्टाफ ने टीम डी के विद्यार्थियों सृष्टि यादव चांदनी आस्था कोरकू और साक्षी बाथम को बधाई दी। कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशप्रसाशनलाइफस्टाइल

तेरह ग्राम पंचायतों हुई टीबी मुक्त दी गयी पोषण पोटली

February 13, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मार पीट कर जान से मारने की मिली धमकी

March 6, 2025
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया पुतला दहन

April 3, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

परिवार के ईकेवाईसी हेतु शेष रहे सभी सदस्यों की ईकेवाईसी अनिवार्य रूप से करायें

December 18, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?