भिण्ड । अटेर विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के भाई युवा नेता योगेश कटारे देर रात सड़क पर आए और फूप थाना क्षेत्र में हो रही अबैध बसूली को रोकने के लिए रोड़ पर जा रहे ट्रक चालकों से चर्चा कर उन्हें अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि अगर आपको कोई रोकता है या पैसो की मांगता करता है,तो उसकी सूचना आप हमें तुरंत दे हम उस पर मामला दर्ज कराएंगे। योगेश कटारे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अटेर क्षेत्र में अब रामराज्य की स्थापना होगी अवैध वसूली कर्ताओं को बक्सा नही जाएगा।
विधायक के भाई योगेश कटारे का वीडियो वायरल,गाड़ी वालों से रुपये नहीं देने की कर रहे चर्चा




