Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ज़मीन धोखाधड़ी मामले में पीड़ित परिवार को न्याय का इंतेज़ार, 57 लाख रुपये हड़पने का आरोप।
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

ज़मीन धोखाधड़ी मामले में पीड़ित परिवार को न्याय का इंतेज़ार, 57 लाख रुपये हड़पने का आरोप।

Zee Bharat News 24
Last updated: December 3, 2025 8:49 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शाक्ति नगर निवासी दिव्या अवस्थी का परिवार पिछले कई वर्षों से न्याय की गुहार लगा रहा है। मामला वर्ष 2018–19 में हुई ज़मीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा है, जिसमें स्थानीय टेलर पप्पू टेलर पर 1950 गज़ ज़मीन के सौदे में 57 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार, पेपर मिल क्षेत्र के खसरा नंबर 418 की भूमि का सौदा 6000 रुपये प्रति गज़ की दर से तय हुआ था, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये थी। इसमें से 60 लाख रुपये का भुगतान राजू मास्टर की मौजूदगी में अलग-अलग तारीखों को किया गया। लेकिन शेष 57 लाख रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया गया। परिस्थितियां तब और दर्दनाक हो गईं जब हत्या के एक पुराने मामले में पीड़िता और उसका पूरा परिवार जेल भेज दिया गया। राजनीतिक दबाव के चलते यह परिवार करीब 4.5 साल तक जेल में रहा। इस दौरान उनकी खरीदी गई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्ज़ा कर निर्माण भी कर लिया गया, जिसकी शिकायत लगातार थाने में की जाती रही। 6 दिसंबर 2024 को जेल में ही पीड़िता के पति का निधन हो गया। 15 दिन बाद जब वह पैरोल पर बाहर आईं, तब उन्होंने पप्पू टेलर से बकाया रकम वापस करने की मांग की, जिस पर तत्काल भुगतान का आश्वासन मिला। लेकिन मार्च 2025 में नियमित ज़मानत पर रिहा होने के बाद पता चला कि कोई भुगतान नहीं हुआ। संपर्क करने पर यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने अपना निवास बदल लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि उन पर अन्य कई लोगों से लेन-देन और धोखाधड़ी के आरोप पहले से भी दर्ज हैं, जिससे पीड़ित परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पति की मृत्यु और आर्थिक संकट से जूझ रही दिव्या अवस्थी मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद प्रभावित हैं। परिवार का कहना है कि यह मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि विश्वास, आजीविका और न्याय का भी है। अब पीड़िता ने कोतवाली गंगाघाट, शुभलखनगर के उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से कानूनी कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है। पीड़ित परिवार की मांग — ज़मीन सौदे की शेष राशि 57 लाख रुपये की वापसी और आरोपी के ख़िलाफ़ निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग़रीब और शोषित परिवार के साथ हुए इस अन्याय पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशप्रसाशन

पहुंज, सुखनई नदी, बढ़वार झील और टहरौली तालाब का होगा कायाकल्प, जिलाधिकारी ने दिए DPR बनाने के निर्देश

May 24, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में श्रीमती राधा को मौके पर ही मिली ट्राई साईकिल

March 4, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

राज्यपाल श्री पटेल ने नव नियुक्त मंत्री श्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई

July 9, 2024
उत्तरप्रदेशशिक्षा

बड़ी खबर: उन्नाव में 10 अप्रैल को होने वाला शिक्षकों का धरना स्थगित, DIOS के आश्वासन के बाद लिया गया फैसला

April 10, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?