जी भारत न्यूज़24
भिन्ड। हम बात कर रहे हैं भिन्ड शहर की यहां पर देवों के देव महादेव वनखण्डेश्वर महाराज, महाकालेश्वर,अर्द्धनारीश्वर, गोरी सरोवर पर विराजमान हैं
इन मन्दिरों पर श्रद्धालुओं की सुबह से लेकर शाम तक लम्बी कतार देखनें को मिली शिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों लोगों ने वनखण्डेश्वर महाराज के दर्शन कर गंगा जल चढ़ाया कमरतियों ने 101पला,51पला,की कांवड़ भी वनखण्डेश्वर महाराज को समर्पित की भिन्ड शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कमरतियों के लिए अल्पहार की व्यवस्था भी की
अब हम बताते हैं आपको अनोखे शिव लिंग के बारे में
ये शिव लिंग वाटर वर्क्स टैगोर स्कूल के पास है पिपलेश्वर महादेव यहां पर भी श्रद्धालुओं की लम्बी कतार देखनें को मिली शिवरात्रि के पावन पर्व पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गंगा जल चढ़ाया पिपलेश्वर महादेव गुर्प के लोगों ने 101 पला की कांवड़ को महादेव को समर्पित कर गंगा जल चढ़ाया यहां के लोगों का कहना है कि ये शिव लिंग किसी ने यहां पर स्थापित नहीं किया ये महादेव अपने आप पीपल पेड़ की जड़ों को चीरते हुए प्रकट हुए हैं महत्वपूर्ण बात ये कि जब ये शिव लिंग प्रकट हुई थी तब इस शिव लिंग को लोगों ने बहुत छोटे आकार में देखा था और अब ये शिव लिंग काफी बढ़े आकार की दिखाई देती है लोगों का कहना है कि प्रति वर्ष पिपलेश्वर महादेव आकार बढ़ जाता है मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव के दर्शन करते है तो बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं




