Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » आईईटी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का एग्रीलाइफ में चयन; दो छात्रों को मिली पेड इंटर्नशिप
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

आईईटी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का एग्रीलाइफ में चयन; दो छात्रों को मिली पेड इंटर्नशिप

Zee Bharat News 24
Last updated: June 3, 2025 6:17 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा हैदराबाद स्थित एग्रीलाइफ बायोसॉल्यूशन्स फॉर सॉयल एंड क्रॉप कंपनी के सहयोग से 29-30 मई को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में बायोटेक्नोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभागों के कुल 40 छात्रों ने पंजीकरण कराया। पहले राउंड की स्क्रीनिंग के बाद 17 छात्रों को दूसरे राउंड के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 6 छात्रों को तीसरे राउंड के लिए चयनित किया गया, जो कि दिनांक 2 जून 2025 को आयोजित हुआ। अंततः 3 छात्रों — आदित्य कुमार, प्रिया सिंह और महक — को एग्रीलाइफ कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। चयनित सभी छात्र बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी विभाग से हैं और इन्हें ₹3.6 लाख प्रति वर्ष (LPA) का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया। टीएनपी अधिकारी इं. शशिकांत वर्मा (ईसीई) ने यह जानकारी साझा करते हुए चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इसके अतिरिक्त, बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष के दो छात्रों को भी इसी कंपनी में पेड इंटर्नशिप का अवसर मिला है, जिसमें उन्हें ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। एग्रीलाइफ के असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर इं. सर्वेश्वर दत्त त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में आईईटी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के और भी छात्रों का चयन किया जाएगा। डॉ. बृजेन्द्र कश्यप ने कंपनी को आईईटी बीयू झाँसी के साथ एमओयू (MoU) साइन करने का प्रस्ताव दिया, जिस पर कंपनी ने संस्थान के हित में सकारात्मक रुझान व्यक्त किया। संस्थान के डीन एवं निदेशक ने छात्रों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीएनपी टीम की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में डॉ. बृजेन्द्र कश्यप, इं. अनुराग गुप्ता, तथा टीएनपी टीम के अन्य सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedक्राइमदेशलोकल

भिंड के हरीक्षा में एक दर्जन मोरों की मौतः

March 21, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ठेकेदारों ने जिला पंचायत के जेई को पीटा, पुलिस ने सात पर की रिपोर्ट दर्ज,

November 8, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

संघर्ष सेवा समिति बनी सहारा, लक्ष्मी के विवाह में सम्मान और संवेदना के साथ भेंट किए गए उपहार

February 7, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर की गई छापामार कार्रवाई

March 2, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?