जी भारत न्यूज24
उन्नाव। थाना सफीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जटपुरवा निवासी सुरेश कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक की चौखट पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 9 3. 025 को प्रार्थी खेत से अपने घर की तरफ जा रहा था जैसे ही जटकी देवी मंदिर के पास पहुंचा वहां पर पहले से घात लगाए बैठे गौरी शंकर मनमोहन मनोज लव कुश लालता रणविजय ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी और कहां की हमने आज अपनी पुरानी रंजिश निकाल ली है पीड़ित किसी न किसी तरीके से वहां से जान बचाकर भाग खड़ा हुआ उसके बाद में फिर थाने पहुंचा थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया थाने में प्रार्थी को बैठा लिया गया फिर रात में एक सिपाही राहुल दिवाकर ने अभियुक्त गणों के प्रभाव में प्रार्थी को एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा जिससे प्रार्थी के कान का पर्दा फट गया और खून निकलने लगा तभी धमकी दी अगर किसी को बताया तो एनकाउंटर कर दूंगा और किसी फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा अब प्रार्थी को इंसाफ मिलना चाहिए प्रार्थना ने डॉक्टरी अस्पताल में कराया जिसे कान में चोट गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में नाक कान गला सर्जन के पास रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज हुआ प्रार्थी ने दबंग गौरीशंकर मनमोहन मनोज लव कुश रणविजय लालता को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है और वही सिपाही राहुल दिवाकर को भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री के दरबार में पेश हो जाएंगे
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




