Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नशे से दूरी है जरूरी,नशा मुक्ति अभियान से सभी लोग जुड़े – एसपी डॉ. असित यादव
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

नशे से दूरी है जरूरी,नशा मुक्ति अभियान से सभी लोग जुड़े – एसपी डॉ. असित यादव

Zee Bharat News 24
Last updated: July 16, 2025 8:11 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड । पुलिस महानिदेशक म०प्र० भोपाल द्वारा अनुमोदित एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स शाखा पुलिस मुख्यालय, भोपाल के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के मार्गदर्शन तथा जिले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार पाठक के संयोजन में समाज के सभी वर्गों, युवाओं एवं छात्रों तथा आमजन में नशे की दुष्प्रवृत्ति के विरूद्ध जन-जागृति अभियान के अंतर्गत “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान आज दिनांक 15/07/2025 से निरंतर दिनांक 30.07.2025 तक प्रतिदिन सत्त कार्यक्रमों की श्रृंखला के शुभारम्भ प्रथम दिवस पर आज दिनांक 15.07.2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहर 12 बजे पुलिस अधिकारियों एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ समाज में व्याप्त नशे के विरूद्ध उक्त महत्वपूर्ण अभियान के उद्देश्य एवं आवश्यकता तथा सभी के सहयोग की अपेक्षा के साथ व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्चा की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव द्वारा, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार, सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, सूबेदार आदित्य मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक गौरी शंकर यादव, कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक रेखा मिश्रा, सहित अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में नशे से दूरी है जरूरी अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रैली हेतु खाना किया गया। दोपहर 02 बजे नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक-02 से प्रारम्भ होने के पूर्व रैली में शामिल युवा, छात्र, अन्य विभाग के लोग तथा आमजन को नशे के विरूद्ध नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत द्वारा पुलिस मुख्यालय से जारी शपथ ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात रैली में में हाथ में नशे के विरूद्ध लिखे नारों युक्त तखतियों लेकर चलते हुए बैनर आदि प्रदर्शित करते हुए नशा विरोधी अभियान रथ के साथ माइक के द्वारा नशे के विरूद्ध नारे लगाते लोगों की रैली शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक-02 के प्रांगण से शुरू होकर आर्य नगर रोड़, मुख्य सड़क लश्कर रोड होती हुई तत्समय अत्यधिक बारिश के कारण शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक-01 के परिसर में जाकर समाप्त हुई। उक्त नशे के विरूद्ध “नशे से दूरी है जरूरी” नशा विरूद्ध अभियान की रैली एवं शपथ कार्यक्रम में महिला बाल विकास की आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाडड के कैडेटस, शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक-01 एवं 02 के छात्र/छात्राएँ, खेल विभाग से कोच एवं खिलाड़ी, बालक/बालिकाएँ, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, एनजीओ धरती संस्था के किशोर बालक/बालिकाएँ आमजन एवं जिला पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ एसएएफ के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के दौरान इकाई के नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी कोतवाली बृजेन्द्र सेंगर एवं सूबेदार आदित्य मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक-01 एवं 02 के प्राचार्य पी.एस. चौहान, व्याख्याता एनएसएस प्रभारी धीरज सिंह गुर्जर एवं अन्य अध्यापक, अध्यापिकाएँ, समाज के अन्य नागरिक आमजन मौजूद रहे। शपथ ग्रहण एवं रैली में एनजीओ धरती संस्था, गायत्री परिवार, हार्टफुलनेस, बृम्हाकुमारी आश्रम, पंतजलि योग समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। शपथ ग्रहण से पूर्व रैली हेतु उपस्थितं लगभग एक हजार की संख्या में छात्रों एवं अन्य को नशे के दुष्परिणाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाकर उसके दुष्प्रभावों से बचाव हेतु प्रचार प्रसार कर समझाइश दी गई। जो नशामुक्ति जनजागृति अभियान के रूप में दिनांक 30.07.2025 तक चलेगा जिसके अंतर्गत आगामी कार्यक्रम स्कूल / कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में नशे के प्रति जन-जागरूकता संबंधी व्याख्यान एंव लघुकृत फिल्म का प्रदर्शन, पेम्पलेट्स वितरण, नुक्ड नाटक, सेमीनार, शपथ, व्याख्यान, परिचर्चा आदि कार्यकम आयोजित कर लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

साँक नदी के तट पर बसे ग्रामवासी नदी में न जाएं

August 4, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिण्ड शहरी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता बघेल की सेवा समाप्त की

March 7, 2025
उत्तरप्रदेशक्राइमदेशमध्यप्रदेशलोकलविदेश

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा, क्या इजरायल पर होगा हमला?

March 27, 2026
क्राइमप्रसाशनलोकल

7 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा

February 21, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?