जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव। नगर के वार्ड संख्या 5 पटेल नगर की सभासद गीता रानी अर्कवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर कई माह से लंबित बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की मांग उठाई है। मांग न पूरी होने की दशा मे सभासद ने मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी है। अधिशाषी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में सभासद श्रीमती अर्कवंशी ने कहा है कि पिछले कई महीनो से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई है। बोर्ड की बैठक के लिए कई सभासदों ने कई बार अनुरोध किया है। किंतु अध्यक्ष के तानाशाही रवैया के चलते आज तक बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है। सभासद ने पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है। पालिका अध्यक्ष सभासदों से बात तक नहीं करते हैं। यहां तक कि पालिका अध्यक्ष मोबाइल फोन पर भी बात करना गवारा नहीं करते हैं। अंत में सभासद में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई तो वह पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगी।




