जी भारत न्यूज24
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह की सक्रियता के चलते बच्चों को मिला न्याय,दर्ज हुई एफआईआर
भिण्ड । अटेर विधानसभा क्षेत्र के खड़ीत गांव में शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संजू शर्मा द्वारा स्कूल में अध्यनरत बच्चों से झाडू सफाई करने के लिए कहा गया था जिसे बच्चों द्वारा मना करने पर शिक्षक द्वारा विद्यायल के कमरे में बंद करके मारपीट की गई। जिससे बच्चों को कई चोटे भी आई थी। इस सम्बंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव से बच्चों के परिजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। बच्चों के साथ मारपीट जैसी घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने बच्चों के प्रति सम्वेदनशीलता रखते हुए तत्काल थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए शिक्षक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने को आदेशित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा द्वारा पुलिस अधीक्षक की इस तरह की कार्यवाही की सराहना व आभार व्यक्त किया। श्री कुशवाह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की न्याय के प्रति स्वच्छ छवि की चर्चा आमजन में जोरों पर हैं। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा शिक्षक की निलंबन की कार्यवाही भी की गई है।




