ब्यूरो रिपोर्ट
जी भारत न्यूज24
भितरवार (ग्वालियर) । रविवार के दिन शासकीय महाविद्यालय भितरवार में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त रूप से आयोजित एम एस डब्ल्यू और बी एस डब्ल्यू पाठ्यक्रम की अध्ययन सामग्री का वितरण एवं फील्ड वर्क प्रोग्राम के तहत असाइनमेंट पोर्टल पर अपलोड़ करने तथा प्रायोगिक परीक्षा के लिए फील्ड वर्क प्रोग्राम के तहत तैयार किये जा रहे प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की समीक्षा विकास खण्ड समन्वयक अधिकारी भितरवार मनोज दुबे ने अट्ठाइस वी क्लास में की है तथा प्रायोगिक और बार्षिक परीक्षा सम्बंधित टिप्स छात्रों को दिए गए हैं परामर्शदाताओं में कुलदीप नामदेव, सरिता शर्मा, आनंद कवि, बर्षा शर्मा और कोमल सिंह रावत ने विभिन्न विषयों के अध्यापन कार्य के साथ साथ असाइनमेंट पोर्टल पर परीक्षण कर कन्फर्म किये गए हैं तथा शेष बचे हुए छात्रों को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए हैं आज की क्लॉस में मुख्यरूप से मनीषशर्मा साक्षी भार्गव, राखी राजा परमार, कविता जाटव, कंचन चौहान,सीमा राजपूत, रानी कुशवाह,नीतू कांत, दीपक, बृजेन्द्र सेन,आशुतोष बाथम, सीमा जाटव,स्वीटी शर्मा ,तरुणलता, हेमंत,धीरेंद्र, सहित एक सैकड़ा छात्रों ने सहभागिता कराई है।




