गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं अतिरक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा एसडीओपी अटेर के मार्गदर्शन में नाबालिक बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।
दिनांक 14/02/24 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/02/24 के समय करीबन रात्रि के 11 बजे की बात होगी मेरी लडकी लेट्रिन करने घर के बाहर बनी लेट्रिन में गई थी फिर मेरी लड़की लौटकर नहीं आई यह बात मुझे मेरी पत्नी ने बताई फिर मैंने थाने जाकर रिपोर्ट की। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 08/24 धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना अपहृता को 24 घण्टे के अंदर दस्तयाव कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में उपनिरीक्षक आलोक सिंह तोमर,एएसआई कप्तान त्यागी,संध्या दीक्षित,आरक्षक हरीश शाक्य,बासुदेव सिंह,मनीष कुमार,पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, रवि कुमार,इन्द्रपाल सिंह,सायवर सेल एएसआई सत्यवीर सिंह,प्रधान आरक्षक महेश,आरक्षक आनंद दीक्षित,राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।




