विकसित भारत संकल्प यात्रा केम्प में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
भिन्ड। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर में गैर हाजिर रहना ग्राम पंचायत नंदना के पटवारी दीपक शर्मा को भारी पड़ा है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी लहार ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय लहार नियत किया है। निलंबन अवधि में श्री शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।




