जी भारत न्यूज24
उन्नाव। इंदिरा नगर स्थित राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के प्रधान कार्यालय में आज राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा देश कश्मीर घाटी पहलगाम में हुई पर्यटकों पर अचानक आतंकी जानलेवा हमले में 28 लोग शहीद हुए।
राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पदाधिकारीयों ने बहुत ही निंदनीय बताया है। और प्रधान कार्यालय में घटना में शहीद हुए पर्यटकों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान सफ़वी ने कहा देश पर घटी घटना बहुत ही नंदिनी है और आतंकी हमले को रोकने के लिए भारत सरकार को ठोस कदम उठाना होगा क्योंकि अगर इसी तरह हमले होते रहे तो देश बर्बाद हो जाएगा इसका करारा जवाब देना होगा वहीं दूसरी ओर आए हुए पदाधिकारीयों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा और बारी-बारी से नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के संस्थापक श्रवण कुमार पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान सफ़वी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हबीब अल्वी, प्रदेश अध्यक्ष जैगम नक़वी प्रदेश महासचिव कुलदीप त्रिपाठी ,सोनी, सुंदर लाल,साहिल, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




