जी भारत न्यूज24
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा और तहसीलदार के बीच हुई तीखी नोकझोंक
समय देने के बाद भी कलेक्टर ऐनवक्त पर कलेक्ट्रेट से चले गए
कांग्रेसीजनो की जिद्द पर कलेक्टर को स्वयं आकर ज्ञापन लेना पड़ा
कांग्रेसीयो ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए
कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना प्रदर्शन कर रामधुन गाई
भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की देश प्रदेश में व्याप्त समस्याओं के निदान हेतु विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा ।
जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा जब ज्ञापन देने पहुंचे तो कांग्रेसियों के सामने से ही कलेक्टर निकल गए, और उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन लेने भेज दिया जब कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया तब अपर कलेक्टर राजकुमार खत्री ज्ञापन लेने आए तो कांग्रेसी भड़क गए और कलेक्टर को ही ज्ञापन सौपने की जिद्द पर अड़ गए, और वही कलेक्ट्रेट परिसर पर ही धरना- प्रदर्शन और जिला प्रशासन मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए बैठ गए एडीएम के द्वारा बहुत कहने पर भी कांग्रेसीजन कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे,तो बिगड़ती स्थिति को देखकर एडीएम ने कलेक्टर को फोन लगाकर कांग्रेसियों के आक्रोशित होने की जानकारी दी, जिसकी गम्भीर स्थिति को समक्षते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन लेने स्वयं ही आना पड़ा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के राज्य में देश प्रदेश की स्थिति आज बद से बदतर हो गई है किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है,भाजपा की केंद्र सरकार मनमाने तरीकों से कानून बनाने में लगी है जिससे आम नागरिक प्रताड़ित हो रहा है, किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर क्षुटे मुकदमे लगाए जा रहे हैं, लाठियां,गोलियां मारी जा रही हैं, श्री कुशवाहा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है।
लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है,देश की बड़ी आबादी कृषि पर आधारित है। सरकार का लोक जनकल्याण के लिए दायित्व बनता है इतनी बड़ी आबादी की मांगों को शीघ्र न्याय स्वरूप स्वीकार किया जाना चाहिए।वरिष्ठ नेता डॉ.राधेश्याम शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं,आमजनता के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर तैयार है।
कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रामधुन भी गाई
ज्ञापन पत्र बिन्दुवार :-
1. प्रदेश में भाजपा सरकार की घोषणा पत्र में गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल व धान 3100/- रुपये क्विंटल खरीदने की बात कही थी, जिसे पूरा कराया जाये।
2. देश भर में चल रहे किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाये ।
3. किसानों को एम.एस.पी कानून की गारन्टी दी जाये।
4. प्रदेश भर की मण्डियों में तील कॉंटे बढ़ाये जायें ।
5. किसानों को 5 हॉर्सपावर तक के विद्युत कनेक्शन फ्री दिये जायें ।
6.मनरेगा के तहत् मजदूरी के कार्य दिवसों को बढ़ाया जाये तथा न्यूनतम मजदूरी 700/- रुपये निर्धारित कराई जाये ।
7. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराई जायें ।
ज्ञापन कर्ताओ में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा,देबाशीष जरारिया,इरशाद अहमद,मनोज देपुरिया,श्रीमती रेखा बसेडिया,श्रीमती रेखा भदौरिया,सुनीता कुशवाह,योगेश शाक्य,डॉ अनिल भारद्वाज,हरनारायण शर्मा,वीरेंद्र सिंह यादव,पंकज त्रिपाठी,राजेंद्र परिहार,संतोष त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,बलराम जाटव,विनोद पंडित,दर्शन सिंह तोमर अहिबरन सिंह बघेल,अरविंद सोनी,कृष्णगोपाल चौरसिया,नवल सिंह जाटव,विक्रम सिंह,विजय गोयल,राजू लोधी,शिवप्रताप कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




