जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। 14 जुलाई 2025 पवित्र धार्मिक नगरी, बनारस में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रा के मद्देनजर फैली अव्यवस्था के विरोध में शासन प्रशासन से स्थानीय दुकानदारों, बासिंदो, को जल भराव से उत्पन्न कावड़ यात्रियों की असुविधा को लेकर जिला प्रशासन से मांग की तो प्रशासन ने लोकतांत्रिक तरीके से मांग करने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं 10 पार्टी पदाधिकारियों के ऊपर सिगरा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई थी। जिसके विरोध में नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी एवं तहसीलों में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में मांग की गई कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाए गए फर्जी मुकदममो को वापस लिया जाए और पवित्र श्रावण मास में कावड़ यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों को हो रही असुविधाओं का संज्ञान लेते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उत्तर




